झांसी स्टेशन पर ट्रेन से गिरने से युवक की मौत:चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था, एक साल पहले पत्नी की मौत हो चुकी

Nov 20, 2026 - 18:18
0
झांसी स्टेशन पर ट्रेन से गिरने से युवक की मौत:चलती ट्रेन पर चढ़ने की कोशिश कर रहा था, एक साल पहले पत्नी की मौत हो चुकी
झांसी के वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से गिरने की वजह से एक युवक की मौत हो गई। वह चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था। तभी पैर फिसलने से वह ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच में गिर गया। इससे युवक को गंभीर चोट आई थी। उसे झांसी मेडिकल कॉलेज में एडमिट करवाया गया था। जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामेरे भाई के घर से लौट रहा था मृतक की पहचान हरिश्चंद्र (40) पुत्र पूरन के रूप में हुई। वह माहोबा के चरखारी कस्बे का रहने वाला था। उसकी शादी अर्चना से हुई थी। उनका एक बेटा बच्चू (9) और एक बेटी सोनम (5) है। एक साल पहले पत्नी अर्चना की बीमारी से मौत हो गई थी। मृतक के भाई रमेश कुमार ने बताया- मेरा छोटा भाई हरिश्चंद्र पेंटर था। 18 नवंबर को वह अपने मामेरे भाई के घर दतिया गया था। वहां से गुरुवार को लौट रहा था। वह झांसी स्टेशन पहुंचा। टिकिट लेकर प्लेटफार्म पर पहुंचा तो खजुराहो इंटरसिटी एक्सप्रेस चल दी। चलती ट्रेन में चढ़ते समय मेरे भाई का पैर फिसल गया। वह फ्लेटफार्म और ट्रेन के बीच में गिर गया। आसपास के लोगों और पुलिस ने उसे बाहर निकाला। लेकिन ट्रेन की चपेट में आने से वह गंभीर घायल हो चुका था। घरवालों का नंबर बताकर दम तोड़ा बड़े भाई ने आगे बताया कि मेरा भाई हरिश्चंद्र मोबाइल नहीं चलाता था। ट्रेन की चपेट में आने से वह घायल हो गया। उसे घरवालों का नंबर याद था। उसने लोगों को नंबर बताया तो हम लोगों के पास फोन आया। तब हम लोग झांसी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। यहां पर इलाज के दौरान आज भाई ने दम तोड़ दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User