बुलंदशहर में विधायक की रैली से लगा जाम:एंबुलेंस भी फंसीं; गाड़ियों की छत पर बैठे दिखे समर्थक

Nov 22, 2026 - 16:32
0
बुलंदशहर में विधायक की रैली से लगा जाम:एंबुलेंस भी फंसीं; गाड़ियों की छत पर बैठे दिखे समर्थक
बुलंदशहर में रविवार को सदर विधायक प्रदीप चौधरी की ओर से निकाली गई विजय संकल्प रैली के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। दोपहर करीब 2 बजे रैली के गुजरने के दौरान प्रमुख मार्गों पर लंबा जाम लग गया। इसमें एंबुलेंस भी फंसी नजर आईं। वहीं, रैली में शामिल कुछ समर्थक चलती गाड़ियों की खिड़कियों पर लटकते और छतों पर बैठे दिखाई दिए। यातायात माह के दौरान सामने आए इन दृश्यों को लेकर लोगों ने यातायात व्यवस्था और नियमों के पालन पर सवाल उठाए। तीन प्रमुख मार्गों पर लगा लंबा जाम रैली के दौरान स्याना अड्डा रोड, कालाआम से अंसारी रोड और लल्ला बाबू चौराहे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जाम के कारण आम राहगीरों को काफी परेशानी हुई। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कुछ एंबुलेंस भी जाम में फंसी दिखाई दे रही हैं। रैली के लिए रास्ता साफ कराती दिखी पुलिस स्थानीय लोगों का आरोप है कि जाम खुलवाने के बजाय यातायात पुलिस रैली के काफिले को रास्ता देने में जुटी रही। इस दौरान आम वाहनों की आवाजाही प्रभावित होती रही। लोगों ने पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। चलती गाड़ियों की खिड़कियों पर लटके समर्थक रैली के वीडियो में कुछ युवक और समर्थक चलती गाड़ियों की खिड़कियों पर लटके और वाहनों की छतों पर बैठे दिखाई दिए। लोगों ने इसे सड़क सुरक्षा के लिहाज से खतरनाक बताते हुए यातायात नियमों के पालन की जरूरत जताई। गौरतलब है कि नवंबर में यातायात माह के तहत पुलिस और प्रशासन की ओर से सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। विधायक ने टिप्पणी से किया इनकार मामले और सोशल मीडिया पर हो रही आलोचनाओं को लेकर विधायक प्रदीप चौधरी से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। वहीं, पुलिस और प्रशासन की ओर से मामले में किसी कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User