ट्रैक्टर का पहिया 12 राउंड वाले पटाखे पर चढ़ा:पीलीभीत में चिंगारी से बच्चा झुलसा, लोगों ने ट्राली रोककर मारपीट की

Nov 09, 2026 - 21:48
0
ट्रैक्टर का पहिया 12 राउंड वाले पटाखे पर चढ़ा:पीलीभीत में चिंगारी से बच्चा झुलसा, लोगों ने ट्राली रोककर मारपीट की
पीलीभीत के मझोला कस्बे में रविवार को पटाखे की चिंगारी से ट्रैक्टर-ट्राली में बैठा एक बच्चा झुलस गया। इसी दौरान ट्रैक्टर का पहिया 12 राउंड वाले पटाखे पर चढ़ गया। दबाव पड़ने से पटाखे के राउंड अलग-अलग दिशाओं में चलने लगे। इससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने ट्राली रोककर उसमें सवार लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। नानकमत्ता मेले से लौट रही थी ट्रैक्टर-ट्राली बताया गया कि ट्रैक्टर-ट्राली नानकमत्ता मेले से लौट रही थी। उसमें कई लोग सवार थे। रविवार को जब ट्राली मझोला कस्बे से गुजर रही थी, तभी एक युवक पटाखे चला रहा था। इसी दौरान पटाखे की चिंगारी ट्राली में बैठे बच्चे पर जा गिरी, जिससे वह झुलस गया। पहिया चढ़ते ही इधर-उधर चलने लगे पटाखे के राउंड इसी बीच ट्रैक्टर का पहिया 12 राउंड वाले पटाखे पर चढ़ गया। दबाव पड़ने से पटाखे का खोल तिरछा हो गया और उसके राउंड अलग-अलग दिशाओं में चलने लगे। इससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। लोगों ने ट्रैक्टर-ट्राली रोक ली और उसमें सवार लोगों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बन गई। सीओ ने मौके पर पहुंचकर संभाली स्थिति सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। सीओ सदर नताशा गोयल भी पुलिस टीम के साथ पहुंचीं। उन्होंने दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति सामान्य कराने की कोशिश की। चिंगारी से झुलसे बच्चे को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद कस्बे में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User