झांसी मेडिकल कॉलेज के बाहर वाहन नहीं उठाएगी पुलिस:मंत्री ने रोक लगाई, कहा- जब तक पार्किंग की व्यवस्था नहीं होती, चालान न करें

Nov 24, 2026 - 10:53
0
झांसी मेडिकल कॉलेज के बाहर वाहन नहीं उठाएगी पुलिस:मंत्री ने रोक लगाई, कहा- जब तक पार्किंग की व्यवस्था नहीं होती, चालान न करें
झांसी में मेडिकल कॉलेज के बाहर क्रेन से वाहनों को उठाकर ले जाने और चालान काटने पर पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने रोक लगा दी है। मंत्री ने कहा- आम लोगों की शिकायत थी कि मेडिकल कॉलेज के सामने पुलिस गाड़ियों का चालान कर देती है या फिर क्रेन से उठाकर ले जाती है। कोर कमेटी की मीटिंग में निर्णय लिया गया कि 3 दिन के अंदर पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। ताकि मरीज के साथ आने वाले लोग अपने वाहन खड़ा कर सकें। जब तक पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित नहीं होती, तब तक पुलिस वहां न तो चालान करेगी और न ही गाड़ी को उठाकर ले जाएगी। फोन न उठाने वाले अफसरों को चेतावनी जनप्रतिनिधियों ने अफसरों के फोन न उठाने और रिस्पांस न देने की शिकायतें दी। इस पर मंत्री ने कहा कि जो अफसर जनप्रतिनिधियों के फोन नहीं उठाते या रिस्पांस नहीं देते, उनको सख्त चेतावनी दी गई है। जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम ने टहरौली खास के ग्राम विकास अधिकारी अजय पाल सिंह सेंगर पर सरकारी योजनाओं में अनियमितता और लापरवाही का आरोप लगाया। इस पर प्रभारी मंत्री ने उन्हें तत्काल हटाने के निर्देश दिए। वहीं विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता ने बताया कि अब छोटे कारोबारियों और उद्यमियों के खिलाफ विजिलेंस टीम कोई कार्रवाई नहीं करेगी। मंत्री ने दो दिसंबर तक सड़कों को गड्‌ढा मुक्त करने के निर्देश दिए हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User