विवाहिता को घर से निकाला, रातभर पेड़ के पीछे छिपी-रही:छेड़छाड़ करने का प्रयास, पति समेत 4 पर केस
हरदोई के शाहाबाद में विवाहिता से छेड़छाड़, मारपीट और जबरदस्ती करने के प्रयास का मामला सामने आया है। आरोप है कि विरोध करने पर पति, ससुर, सास और चचिया ससुर ने उसे पीटकर घर से निकाल दिया। इसके बाद वह पूरी रात घर के सामने नीम के पेड़ की आड़ में छिपी रही। मामले में पुलिस ने सोमवार रात चारों के खिलाफ केस दर्ज किया है। विरोध करने पर पीटा, घर से निकाला दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक, घटना रविवार रात करीब 8 बजे की है। आरोप है कि विवाहिता के पति, सास, ससुर और चचिया ससुर ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर चारों ने लात-घूंसों से पीटा और छेड़छाड़ करते हुए अश्लील हरकत की। इसके बाद उसे घसीटकर घर से बाहर निकाल दिया। नीम के पेड़ की आड़ में गुजारी रात पीड़िता के मुताबिक, वह अपनी जान और इज्जत बचाने के लिए घर के सामने खड़े नीम के पेड़ की आड़ में छिप गई। रातभर वहीं रहने के बाद सोमवार तड़के करीब 4 बजे उसका पति और चचिया ससुर वहां पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने फिर मारपीट शुरू कर दी और चचिया ससुर ने जबरदस्ती करने की कोशिश की। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर भागे विवाहिता के शोर मचाने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। इसके बाद पीड़िता ने डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता की तहरीर पर कार्रवाई शुरू की। पति समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज शाहाबाद कोतवाली पुलिस ने सोमवार रात 7:09 बजे पति, सास, ससुर और चचिया ससुर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)