स्कूल में दरवाजे में फंसी छात्र की उंगली:ट्रॉमा सेंटर में इलाज के बाद वाराणसी रेफर, बच्चों की निगरानी पर उठे सवाल
सोनभद्र के राबर्ट्सगंज स्थित सनबीम विद्यालय में शनिवार दोपहर करीब 1 बजे सात वर्षीय छात्र के साथ हादसा हो गया। विद्यालय परिसर में दरवाजे में उंगली फंसने से बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि कुछ बच्चों की शरारत के दौरान दरवाजा बंद होने से उसकी उंगली चपेट में आ गई। घटना के बाद बच्चा अचेत हो गया। आनन-फानन में उसे निजी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। हादसे के बाद परिजन परेशान हैं। दरवाजा बंद होने के दौरान चपेट में आई उंगली चोपन थाना क्षेत्र के मारकुंडी ओबरी निवासी अथर्व देव पाण्डेय (7) राबर्ट्सगंज के बिच्छी स्थित सनबीम विद्यालय में पढ़ता है। शनिवार को विद्यालय परिसर में कुछ बच्चे दरवाजा बंद कर रहे थे। इसी दौरान अथर्व की उंगली दरवाजे की चपेट में आ गई। इससे उसकी उंगली गंभीर रूप से जख्मी हो गई। अचानक हुई घटना से विद्यालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर बच्चे की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे निजी वाहन से लाइफ केयर ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने तत्काल उपचार शुरू किया। चोट की गंभीरता को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। बच्चे की हालत को लेकर परिजन चिंतित हैं। बच्चों की निगरानी व्यवस्था पर उठे सवाल हादसे के बाद विद्यालय में छोटे बच्चों की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। अभिभावकों का कहना है कि स्कूल परिसर में बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी प्रबंधन, शिक्षकों और कर्मचारियों की होती है। ऐसे में घटना के समय बच्चों की निगरानी कौन कर रहा था और दरवाजों के आसपास सुरक्षा के क्या इंतजाम थे, इसकी जांच होनी चाहिए। अभिभावकों ने विद्यालय के कक्षों, बाथरूम और अन्य स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि बच्चों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखने की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)