स्कूल से बंधक बनाकर 11वीं छात्र के साथ मारपीट, VIDEO:गोंडा में मुंह पर कपड़ा बांधकर ले गए, जबरन पैर पकड़कर माफी मंगवाई; FIR

Nov 10, 2026 - 20:04
0
स्कूल से बंधक बनाकर 11वीं छात्र के साथ मारपीट, VIDEO:गोंडा में मुंह पर कपड़ा बांधकर ले गए, जबरन पैर पकड़कर माफी मंगवाई; FIR
गोंडा के खोडारे थाना क्षेत्र में इंटर कॉलेज के 11वीं के 16 वर्षीय दलित छात्र को बंधक बनाकर बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपियों ने छात्र के साथ अ जबरन पैर छुआकर माफी मंगवाई। इस दौरान मोबाइल से वीडियो भी बनाया गया, जिसे मंगलवार शाम करीब 6:20 बजे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। घटना 28 अक्टूबर की दोपहर करीब 12:40 बजे की है। छात्र की मां की तहरीर पर पुलिस ने 4 नवंबर को मुख्य आरोपी अक्षय कुमार समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। लंच के समय छात्र को उठाकर ले गए आरोपी खोडारे थाना क्षेत्र के कूकनगर ग्रांट बढ़ूडीह निवासी सुमन देवी पत्नी जितेंद्र कुमार के अनुसार, उनका 16 वर्षीय बेटा शिवम गौतम कूकनगर ग्रांट स्थित श्रीमती राजदेई देवी इंटर कॉलेज में 11वीं में पढ़ता है। आरोप है कि 28 अक्टूबर को दोपहर करीब 12:40 बजे लंच के समय अक्षय कुमार पुत्र राजकुमार अपने छह साथियों के साथ कॉलेज पहुंचा। आरोपियों ने शिवम का मुंह कपड़े से बांध दिया और जबरन एक पक्के बंगले में ले जाकर बंधक बना लिया। तहरीर के मुताबिक, आरोपियों ने शिवम को बेल्ट, चप्पल और लात-घूंसों से पीटा। उसे जान से मारने की धमकी दी और जातिसूचक शब्द कहकर अपमानित किया। आरोप है कि आरोपियों ने जबरन उसके पैर पकड़वाकर माफी मंगवाई और इसका मोबाइल से वीडियो भी बनाया। बाद में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। एससी-एसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस पुलिस ने मां की तहरीर पर मुख्य आरोपी अक्षय कुमार और छह अज्ञात के खिलाफ दंगा, गलत तरीके से बंधक बनाने, मारपीट, शांति भंग करने के इरादे से अपमानित करने, आपराधिक धमकी और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच मनकापुर के क्षेत्राधिकारी उदित नारायण पालीवाल को सौंपी गई है। ASP पूर्वी अजीत कुमार रजक ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज है। मंगलवार को वायरल हुए वीडियो का भी संज्ञान लेकर जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी में दोनों पक्षों के बीच किसी विवाद की बात सामने आई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User