आगरा में 30 अक्टूबर से अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन:आंबेडकर विश्वविद्यालय शताब्दी वर्ष अवसर, पोस्टर विमोचन के साथ तैयारियों पर चर्चा

Oct 26, 2026 - 20:29
0
आगरा में 30 अक्टूबर से अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन:आंबेडकर विश्वविद्यालय शताब्दी वर्ष अवसर, पोस्टर विमोचन के साथ तैयारियों पर चर्चा
आगरा में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष के अवसर पर 30 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक तृतीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन ऑन मल्टीडिसिप्लिनरी रिसर्च एंड प्रैक्टिस (ICMRP-2026) आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन की मुख्य थीम ‘सतत विकास एवं नवाचार’ रखी गई है। खंदारी परिसर स्थित जेपी ऑडिटोरियम में होने वाला यह सम्मेलन हाइब्रिड मोड में आयोजित होगा। इसमें देश-विदेश के शिक्षाविद्, वैज्ञानिक, शोधार्थी और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल होंगे। सम्मेलन के आधिकारिक पोस्टर का विमोचन विश्वविद्यालय परिसर में किया गया। इस अवसर पर कोशांबी फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्य चौधरी, कुलपति प्रो. आशु रानी, उप कुलसचिव कैलाश बिंद, प्रो. बीएस शर्मा, प्रो. शरद उपाध्याय, डॉ. रवि शेखर, डॉ. मोनिका अस्थाना, डॉ. गौरव राजौरिया और डॉ. स्वेतलाना सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। लक्ष्य चौधरी ने सम्मेलन के उद्देश्यों और तैयारियों की जानकारी देते हुए बताया कि ICMRP-2026 शोध, नवाचार और ज्ञान के आदान-प्रदान के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच उपलब्ध कराएगा। इसमें विभिन्न विषयों के शोधकर्ता अपने शोधपत्र और वैज्ञानिक उपलब्धियां प्रस्तुत करेंगे। कुलपति प्रो. आशु रानी ने विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष में इस बहुविषयक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के आयोजन को महत्वपूर्ण बताया। सम्मेलन में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, चिकित्सा, फार्मेसी, कृषि विज्ञान, जैव प्रौद्योगिकी, नैनो टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग, पर्यावरण, शिक्षा, प्रबंधन, सामाजिक विज्ञान, इतिहास और संस्कृति सहित विभिन्न विषयों पर शोध एवं नवाचार प्रस्तुत किए जाएंगे। सम्मेलन का आयोजन कोशांबी फाउंडेशन, विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड पैरामेडिकल साइंसेज, जैव प्रौद्योगिकी विभाग, कृषि विज्ञान विभाग और नीलम ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस एंड हॉस्पिटल के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User