हमीरपुर में तेज रफ्तार ऑटो पलटने से 6 लोग घायल:एक घायल मेडिकल कॉलेज रेफर, गुड़गांव से गांव लौट रहा था परिवार
हमीरपुर में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ऑटो सवार पांच लोग और चालक घायल हो गए। घटना राठ क्षेत्र के चिकासी थाना इलाके में हुई। हादसे के बाद मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राठ पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। घायलों की पहचान सुशील कुमार, रामनरेश, प्रांजलि, प्रिंस, चंद्रकली और चालक मनोज के रूप में हुई है। इनमें एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। सभी घायल मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के गौरिहार थाना क्षेत्र के पवई गांव के रहने वाले हैं। घटना से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए… गांव लौटते समय रास्ते में पलटा ऑटो जानकारी के मुताबिक, परिवार गुड़गांव से अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार ऑटो अनियंत्रित हो गया और पलट गया। हादसे के बाद घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)