संभल में बाइक-ई-रिक्शा की टक्कर में बहन-भांजे समेत तीन घायल:नूरियो सराय के पास हुआ हादसा, भांजे को घुमाने निकला था परिवार

Nov 20, 2026 - 16:54
0
संभल में बाइक-ई-रिक्शा की टक्कर में बहन-भांजे समेत तीन घायल:नूरियो सराय के पास हुआ हादसा, भांजे को घुमाने निकला था परिवार
संभल में भांजे को बाइक से घुमाने निकले मामा का परिवार हादसे का शिकार हो गया। नूरियो सराय में बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर में मामा, उसकी बहन और पांच साल का भांजा घायल हो गए। गंभीर हालत में मामा को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। ई-रिक्शा से टकराई बाइक कोतवाली संभल क्षेत्र के बिछोली गांव के रहने वाले कलीम (20) पुत्र शमीम शुक्रवार को अपनी बहन शाइस्ता (20) और पांच साल के भांजे अफान पुत्र लुकमान को बाइक पर बैठाकर संभल आ रहे थे। कलीम अपने भांजे को घुमाने के लिए घर से निकले थे। दोपहर करीब तीन बजे नूरियो सराय के पास उनकी बाइक की ई-रिक्शा से टक्कर हो गई। टक्कर लगते ही बाइक सवार तीनों सड़क पर गिर पड़े। हादसे में कलीम, शाइस्ता और अफान घायल हो गए। कलीम को हायर सेंटर किया रेफर हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तीनों घायलों को संभाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने उनका उपचार शुरू किया। कलीम को गंभीर चोटें आने के कारण प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं, शाइस्ता और अफान का जिला अस्पताल में उपचार किया गया। पुलिस ने जुटाई हादसे की जानकारी हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस ने भी जानकारी जुटाई। थाना प्रभारी मोहित चौधरी ने बताया कि शुक्रवार को दुर्घटना की सूचना मिली थी। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक ही परिवार के तीन लोगों के घायल होने से परिजनों में चिंता का माहौल है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User