संभल में गला दबाकर पत्नी की हत्या, पति पर रिपोर्ट:भाई ने शराब के नशे में पीटने और बाहर काम करने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया
संभल में पत्नी की हत्या के बाद फरार चल रहे पति पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। 19 नवंबर की रात को ₹2500 में पति-पत्नी ने रहने के लिए किराए पर कमरा लिया और बीती 20 नवंबर को छत के कुंड से दुपट्टे के सहारे पत्नी फांसी पर लटक रही थी। घटना की सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे तो महिला नीचे पड़ी मिली थी। बुधवार की सुबह 07:15 बजे संभल कोतवाली पुलिस ने मृतक हुस्ना (40 वर्षीय) पत्नी जमीर निवासी डेरा सराय की हत्या के मामले में थाना रायसत्ती क्षेत्र के मोहल्ला पंजू सराय निवासी आजम पुत्र अनीस भाई की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पूरा मामला संभल कोतवाली कस्बा क्षेत्र के नूरियों सराय का है। सीओ कुलदीप कुमार ने बताया कि मृतक महिला के भाई आजम की शिकायत पर बहनोई जमीर पुत्र नाजिर के विरुद्ध BNS की धारा 103(1) के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज की गई है। भाई के द्वारा बताया गया कि पीकर शराब पीकर मारपीट करता था और घर से बाहर काम करने के लिए दवाब बनाता था। रिपोर्ट दर्ज पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है, जल्दी उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आपको बता दें कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की हत्या की गई थी, सुसाइड दिखाने के लिए उसे दुपट्टे से फांसी के फंदे पर लटका दिया। बीते गुरुवार की रात 09 बजे अरमान के मकान में ₹2500 में एक कमरा किराए पर लिया था। कागजात जमा करने की बात रात को ही मकान मालिक अरमान और सुब्हान के बीच ते हुई लेकिन बाद में सुब्हान ने रात होने की बात कहते हुए कागज शुक्रवार की सुबह 09 बजे देने के लिए बोल दिया। मकान मालिक ने जुमे का दिन होने के कारण 12 बजे तक उसका इंतेजार किया, उसके आधे घंटे बाद कागज लेने के लिए वह सुब्हान के पास पहुंचा। कई बार आवाज लगाई लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर वह घर के अंदर गया तो कमरे में उस्मा फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। शोर सुनकर लोग एकत्र हो गए, पत्नी को नीचे उतार लिया गया। घटना की जानकारी के बाद सीओ कुलदीप कुमार एवं इंस्पेक्टर मोहित चौधरी घटनास्थल पहुंचे, वह पति सहित कोई भी महिला का परिजन नहीं मिला। मकान मालिक ने किराए पर घर लेने के लिए जो भी बात हुई थी वह पुलिस को बताई।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)