रॉन्ग साइड से आई कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर:बलिया-बांसडीह मार्ग पर हादसा; कार के एयरबैग खुले, दोनों चालक घायल
बलिया-बांसडीह मुख्य मार्ग पर बुधवार दोपहर करीब 1:45 बजे बाबा बालखण्डी नाथ मंदिर के पास कार और ई-रिक्शा की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि कार का अगला हिस्सा टूट गया और उसके सभी एयरबैग खुल गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक, बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के मैरीटार गांव निवासी अमरजीत वर्मा पुत्र तूफानी वर्मा ई-रिक्शा लेकर बलिया जा रहे थे। इसी दौरान बलिया की ओर से आ रही कार रॉन्ग साइड में पहुंच गई और ई-रिक्शा से टकरा गई। देखिए घटना से जुड़ी तस्वीरें… दोनों चालकों को जिला अस्पताल भेजा हादसे में ई-रिक्शा चालक अमरजीत वर्मा और कार चालक धर्मेन्द्र सिंह (50), निवासी देवरार, गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को जिला अस्पताल भिजवाया। हादसे के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)