गोरखपुर में श्रीमद्भागवत कथा:श्वेतिमा बोलीं- दृढ़ संकल्प, सच्ची निष्ठा और भक्ति से मिलते हैं उच्च लक्ष्य
गोरखपुर में कौड़ीराम क्षेत्र के जयंतीपुर (दिघवा) में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के चौथे दिन अंतरराष्ट्रीय बाल व्यास पूज्या श्वेतिमा माधव प्रिया ने भक्त ध्रुव के चरित्र का वर्णन किया। उन्होंने ध्रुव की अटूट श्रद्धा, कठोर तपस्या और भगवान के प्रति समर्पण की कथा सुनाई। कथावाचक ने बताया कि दृढ़ संकल्प, सच्ची निष्ठा और भक्ति से जीवन में उच्च लक्ष्य प्राप्त किए जा सकते हैं। ध्रुव चरित्र के माध्यम से बच्चों और युवाओं को संस्कार, धैर्य, माता-पिता का सम्मान और ईश्वर के प्रति विश्वास बनाए रखने की प्रेरणा दी गई। कथा के दौरान भजन-कीर्तन और धार्मिक जयकारे लगाए गए। श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)