तिलक में जा रहे दो युवकों पर चाकू से हमला:देवरिया में साइड देने को लेकर विवाद, पिकअप चालक ने बाइक सवार को पीटा

Nov 25, 2026 - 15:27
0
तिलक में जा रहे दो युवकों पर चाकू से हमला:देवरिया में साइड देने को लेकर विवाद, पिकअप चालक ने बाइक सवार को पीटा
देवरिया के सदर कोतवाली क्षेत्र के रामनाथ देवरिया में बुधवार दोपहर करीब एक बजे सड़क पर साइड देने को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि पिकअप चालक ने बाइक सवार दो युवकों पर चाकू से हमला कर दिया। दोनों घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घायलों की पहचान बड़हरा पिपरा चंद्रभान निवासी रितेश चौहान (20), पिता शंभू, और नितेश चौहान (18), पिता शैलेश, के रूप में हुई है। दोनों बाइक से सदर कोतवाली क्षेत्र के खोराराम निवासी धनंजय चौहान की बहन के तिलक समारोह में जा रहे थे। रामनाथ देवरिया के पास रास्ते में साइड देने को लेकर उनकी पिकअप चालक से कहासुनी हुई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर चालक ने दोनों पर चाकू से हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां उनका इलाज चल रहा है। कोतवाल शशि भूषण राय ने बताया कि कुछ लोगों ने बाइक सवार युवकों पर चाकू से हमला किया है। मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User