अमेठी में तीन दिवसीय सरस मेला शुरू:विधायक ने किया उद्घाटन; समूह की महिलाओं के उत्पादों की लगी प्रदर्शनी

Nov 25, 2026 - 14:17
0
अमेठी में तीन दिवसीय सरस मेला शुरू:विधायक ने किया उद्घाटन; समूह की महिलाओं के उत्पादों की लगी प्रदर्शनी
अमेठी में स्वयं सहायता समूहों (SHG) के उत्पादों को बढ़ावा देने और उन्हें बड़ा बाजार उपलब्ध कराने के लिए तीन दिवसीय सरस मेले की शुरुआत हो गई है। जिला पंचायत रिसोर्स सेंटर में आयोजित यह मेला 27 नवंबर तक चलेगा। गौरीगंज विधायक राकेश प्रताप सिंह ने फीता काटकर मेले का औपचारिक उद्घाटन किया और स्टॉलों का निरीक्षण कर महिलाओं के हुनर की सराहना की। ग्रामीण महिलाओं को मिल रहा रोजगार उद्घाटन के बाद विधायक राकेश प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार की योजनाओं से स्वयं सहायता समूहों को लगातार बढ़ावा मिल रहा है। इससे ग्रामीण इलाकों की बेरोजगार महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं और उन्हें सीधा आर्थिक लाभ मिल रहा है। उन्होंने मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि समूहों के उत्पादों को बेहतर बाजार दिलाने के लिए समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाया जाए, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इन उत्पादों से जुड़ सकें। मिट्टी के बर्तन से लेकर जैविक खाद तक के स्टॉल मेले में अमेठी के विभिन्न ब्लॉकों की महिलाओं द्वारा तैयार किए गए स्वदेशी और हस्तनिर्मित उत्पादों के आकर्षक स्टॉल लगाए गए हैं। यहां खरीदारी के लिए मिट्टी के बर्तन, आर्टिफिशियल ज्वेलरी, जैविक खाद, घर की बनी नमकीन, धूप-अगरबत्ती, कपड़े और अन्य घरेलू उत्पाद उपलब्ध हैं। कार्यक्रम में ये अधिकारी रहे मौजूद मेले के उद्घाटन समारोह में जिला विकास अधिकारी वीरभान सिंह, डीसी एनआरएलएम प्रवीणा शुक्ला, उपायुक्त उद्योग संजय कुमार तिवारी समेत विभिन्न स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User