संभल में कूप से अतिक्रमण हटाने को अधिवक्ता करेंगे अनशन:DM को लिखा पत्र, 1990 से पहले कूप पाटकर कमरा बनाने का आरोप
संभल में श्रीहरिहर मंदिर और शाही जामा मस्जिद के पूर्वी द्वार के पास स्थित कथित धरणी वाराह कूप को लेकर विवाद फिर गरमा गया है। कूप पर कथित अतिक्रमण कर कमरा और शौचालय बनाए जाने के विरोध में अधिवक्ता एवं श्री कल्कि सेना निष्कलंक के राष्ट्रीय संयोजक सुभाष चंद्र त्यागी शनिवार को अनशन करेंगे। शुक्रवार शाम पुलिस अधिकारियों ने उनसे बातचीत कर अनशन स्थगित कराने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी मांग पर अड़े रहे। सुबह 6:30 से शाम 6:30 बजे तक करेंगे अनशन सुभाष चंद्र त्यागी ने शुक्रवार शाम छह बजे DM को पत्र भेजकर 21 नवंबर को सुबह 6:30 बजे से शाम 6:30 बजे तक अनशन करने की सूचना दी। उनका कहना है कि वर्षों से कूप पर बने निर्माण को हटाने की मांग की जा रही है, लेकिन प्रशासन ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है। DM और पुरातत्व विभाग को भेजा था नोटिस त्यागी ने पत्र में बताया कि 25 अप्रैल 2026 को धारा 80 CPC के तहत DM, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण और नगरपालिका परिषद को नोटिस भेजकर धरणी वाराह कूप से कथित अतिक्रमण हटाने की मांग की थी। इसके बाद 28 अप्रैल को DM को व्यक्तिगत रूप से प्रार्थना पत्र भी दिया था। उनका आरोप है कि कई महीने बीतने के बाद भी इस संबंध में कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई। 1990 से पहले कूप को पाटकर बनाया गया कमरा त्यागी का दावा है कि धरणी वाराह कूप 19 प्राचीन कूपों में शामिल है। उनके मुताबिक, साल 1990 से पहले पुलिस प्रशासन ने कूप को पाटकर वहां पुलिसकर्मियों के रहने के लिए कमरा और शौचालय बनवा दिया था। उनका कहना है कि इस निर्माण से कूप से जुड़ी धार्मिक परंपराएं प्रभावित हो रही हैं। अब पास में पुलिस चौकी बनने के बाद पुराने निर्माण की जरूरत भी नहीं रह गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)