संभल में कुत्तों ने रेस्क्यू टीम पर हमला किया:सभासद और टीम के सदस्य घायल, जिला अस्पताल में लगा रेबीज का इंजेक्शन

Nov 04, 2026 - 13:14
0
संभल में कुत्तों ने रेस्क्यू टीम पर हमला किया:सभासद और टीम के सदस्य घायल, जिला अस्पताल में लगा रेबीज का इंजेक्शन
संभल शहर में आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू अभियान के दौरान बुधवार को 11:30 बजे कुत्तों ने सभासद और नगर पालिका की रेस्क्यू टीम पर हमला कर दिया। हमले में सभासद इमरान रसूल और टीम के एक सदस्य अजय घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें रेबीज का इंजेक्शन लगाया। वार्ड नंबर 26 लोधी सराय के सभासद इमरान रसूल ने बताया कि ऊंट वाली गली ख्वास खां सराय में लोगों की शिकायत के बाद आवारा कुत्तों को पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा था। इस दौरान उनके साथ नगर पालिका परिषद की रेस्क्यू टीम भी मौजूद थी। टीम को कुत्तों को पकड़ने के लिए वॉलीबॉल का जाल दिया गया था। इसी जाल की मदद से कुत्तों को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा था। इमरान रसूल के मुताबिक, रेस्क्यू के दौरान एक कुत्ता जाल से निकलकर भागने लगा। इसी बीच उसने टीम के सदस्य अजय के पेट में काट लिया। कुत्ते के हमले से बचने का प्रयास कर रहे सभासद इमरान रसूल को भी कुत्ते ने टांग में काट लिया। हमले में उनका कुर्ता तक फट गया। अचानक हुए हमले से रेस्क्यू अभियान में जुटे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। रेस्क्यू टीम के सदस्य अजय ने बताया कि नगर पालिका की ओर से उन्हें वार्ड नंबर 26 में कुत्तों को पकड़ने के लिए भेजा गया था। अभियान के दौरान उनके साथ करीब 10 से 12 सदस्य मौजूद थे। कुत्तों को पकड़ते समय एक कुत्ते ने उनके पेट में काट लिया, जिससे वह घायल हो गए। घटना के बाद घायल सभासद और रेस्क्यू टीम के सदस्य को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने दोनों को रेबीज का इंजेक्शन लगाया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User