प्रेमिका के घर युवक का शव फंदे से लटका मिला:आहट सुनकर मकान मालिक ने दरवाजे की कुंडी लगाई

Nov 04, 2026 - 12:26
0
प्रेमिका के घर युवक का शव फंदे से लटका मिला:आहट सुनकर मकान मालिक ने दरवाजे की कुंडी लगाई
कानपुर के घाटमपुर में प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को घर में पकड़कर कमरे में बंद कर दिया गया। बाहर से कुंडी लगाए जाने और पकड़े जाने के डर से घबराए युवक ने कमरे के भीतर छत में लगे लोहे के एंगल से रस्सी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर शव नीचे उतरवाया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घाटमपुर थाना क्षेत्र के रवाईपुर गांव की है। जानकारी के अनुसार, फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के मोहन खेड़ा गांव निवासी शिव प्रताप सिंह (25) उर्फ सौरव पुत्र सुरेंद्र सिंह का रवाईपुर गांव निवासी युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार देर रात शिव प्रताप अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान गृहस्वामी परितोष कुमार को घर के भीतर किसी अनजान व्यक्ति की आहट महसूस हुई। शक होने पर उन्होंने तत्काल संबंधित कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर कुंडी लगा दी और शोर मचा दिया। आवाज सुनकर घरवाले और आसपास के लोग मौके पर एकत्र होने लगे। कमरे में बंद युवक ने लगाया फंदा बताया जा रहा है, कि कमरे में खुद को बंद देखकर शिव प्रताप घबरा गया। पकड़े जाने के डर से उसने कमरे के भीतर छत में लगे लोहे के एंगल से रस्सी का फंदा बनाया और उस पर लटक गया। कुछ देर बाद पुलिस की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा खोला गया तो युवक का शव फंदे से लटकता मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इंस्पेक्टर बोले - परिजनों को दी गई सूचना घाटमपुर इंस्पेक्टर मनोज सिंह भदौरिया ने बताया कि युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। तहरीर मिलने पर मामले में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User