गोरखपुर में ब्लड की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश:पुलिस ने 2 को पकड़ा, 100 यूनिट अवैध खून बरामद, कार से ले जा रहे थे आरोपी

Nov 04, 2026 - 13:47
0
गोरखपुर में ब्लड की तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश:पुलिस ने 2 को पकड़ा, 100 यूनिट अवैध खून बरामद, कार से ले जा रहे थे आरोपी
गोरखपुर में अवैध रूप से ब्लड की तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। भगत चौराहे से एक कार से 100 यूनिट ब्लड बरामद किया गया। बुधवार को खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि बरामद ब्लड मुरादाबाद के एसएस चैरिटेबल ब्लड बैंक से लाया जा रहा था। इसे गोरखपुर के आरोग्य ब्लड बैंक में सप्लाई किया जाना था। पुलिस के मुताबिक, जिले में राजस्थान, पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से गाड़ियों में छिपाकर खून लाने और ऊंचे दामों पर बेचने वाले गिरोह की सूचना मिल रही थी। यह कार्रवाई रामगढ़ताल पुलिस और औषधि विभाग की टीम ने की है। पुलिस आगे की जांच और गिरोह के अन्य सदस्यों के नेटवर्क की पड़ताल में जुटी है। SSP ने दिए जांच के निर्देश पुलिस के मुताबिक ब्लड तस्करी की लगातार सूचना मिल रही थी। जिसके बाद एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के निर्देश पर रामगढ़ताल पुलिस चौकी इंचार्ज अमित चौबे ने इसकी जांच शुरू की। मंगलवार को मुखबिर से सूचना मिली कि मुरादाबाद से अवैध रूप से ब्लड की खेप गोरखपुर पहुंचने वाली है। इस पर पुलिस ने औषधि निरीक्षक श्रीध्वजेश्वर शुक्ला को सूचना देकर संयुक्त टीम बनाई। डिग्गी में रखे थे 100 डिब्बे टीम ने एलआईसी कार्यालय के पास घेराबंदी कर यूके नंबर की सफेद ऑल्टो कार को रोका। तलाशी लेने पर पिछली सीट पर रखे दफ्ती के डिब्बे से 40 और डिक्की में रखे थर्माकोल के डिब्बे से 60 ब्लड बैग मिले। ऊंचे दामों पर बेचते थे तस्कर पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे मुरादाबाद के एसएस चैरिटेबल ब्लड बैंक से सस्ते दाम पर खून लेकर मांग के अनुसार अलग-अलग ब्लड बैंकों में ऊंचे दाम पर बेचते थे। औषधि निरीक्षक ने दोनों डिब्बों से एक-एक यूनिट नमूने के तौर पर लेकर जांच के लिए सुरक्षित किया। आगे की जांच में जुटी पुलिस पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(2) और औषधि और प्रसाधन अधिनियम की धारा 18/27 के तहत कार्रवाई की है। कार को भी सीज कर दिया गया है। आगे की जांच और कार्रवाई में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User