संविधान दिवस पर लखनऊ में बहुजन एकता संकल्प महारैली:जौनपुर से 10 हजार लोगों के पहुंचने का दावा, कार्यकर्ताओं ने किया जनसंपर्क

Nov 25, 2026 - 14:00
0
संविधान दिवस पर लखनऊ में बहुजन एकता संकल्प महारैली:जौनपुर से 10 हजार लोगों के पहुंचने का दावा, कार्यकर्ताओं ने किया जनसंपर्क
संविधान दिवस पर 26 नवंबर को लखनऊ में बहुजन एकता संकल्प महारैली आयोजित की जाएगी। आयोजकों ने दावा किया है कि इसमें जौनपुर से 10 हजार से अधिक लोग शामिल होंगे। महारैली की तैयारियों को लेकर जिले के अलग-अलग इलाकों में जनसंपर्क किया जा रहा है। आयोजकों ने लोगों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है। बस, ट्रक, ट्रेन और निजी वाहनों से जाएंगे लोग जिलाध्यक्ष भानु प्रताप भारती ने बताया कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लोग बस, ट्रक, पिकअप, ट्रेन और निजी वाहनों से लखनऊ पहुंचेंगे। कार्यकर्ता और समर्थक गांवों व कस्बों में लोगों से संपर्क कर रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके। सामाजिक न्याय और संविधान में मिले अधिकारों की आवाज उठाने का उद्देश्य आयोजकों के मुताबिक, महारैली का उद्देश्य बहुजन समाज को एकजुट करना और सामाजिक न्याय, समानता तथा संविधान में मिले अधिकारों की आवाज उठाना है। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और एआईएमआईएम के पदाधिकारियों ने लोगों से महारैली में शामिल होने की अपील की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User