बीड़ी की चिंगारी से बिस्तर में लगी आग:पीलीभीत में 70 साल के बुजुर्ग 80% झुलसे, जिला अस्पताल रेफर

Nov 25, 2026 - 14:00
0
बीड़ी की चिंगारी से बिस्तर में लगी आग:पीलीभीत में 70 साल के बुजुर्ग 80% झुलसे, जिला अस्पताल रेफर
पीलीभीत के बीसलपुर में बुधवार सुबह बीड़ी की चिंगारी से बिस्तर में आग लग गई। बिस्तर पर लेटे 70 साल के बुजुर्ग आग की चपेट में आकर करीब 80 प्रतिशत झुलस गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर पत्नी और आसपास के लोग पहुंचे। किसी तरह आग बुझाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बिस्तर पर बीड़ी पीते समय हुआ हादसा खनंका गांव निवासी दफादार पुत्र गोविंद राम बुधवार सुबह करीब 7 बजे घर में बिस्तर पर लेटे बीड़ी पी रहे थे। इसी दौरान बीड़ी की चिंगारी बिस्तर पर गिर गई। देखते ही देखते बिस्तर में आग लग गई और दफादार उसकी चपेट में आ गए। पत्नी के शोर मचाने पर पहुंचे लोग आग लगते ही दफादार की पत्नी गंगा देवी ने शोर मचाया। आवाज सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसी तरह आग बुझाई और झुलसे बुजुर्ग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीसलपुर पहुंचाया। 80 प्रतिशत झुलसे, हालत गंभीर सीएचसी में तैनात डॉ. आजम ने बताया कि दफादार करीब 80 प्रतिशत झुलस गए हैं। उनकी हालत गंभीर है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। थाना अध्यक्ष संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User