परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने संकीर्तन में मंजीरा बजाया, VIDEO:बलिया के शिवरामपुर संगम घाट पर साधु-संतों के साथ सीताराम नाम का संकीर्तन किया
बलिया में कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान और धार्मिक आयोजनों के बीच परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह साधु-संतों के साथ सीताराम नाम का संकीर्तन करते नजर आए। उनका मंजीरा बजाते हुए वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो शिवरामपुर संगम घाट का है। कार्तिक पूर्णिमा स्नान के बाद देर शाम साधु-संतों की विदाई से पहले संकीर्तन चल रहा था। इसी दौरान दयाशंकर सिंह वहां पहुंचे और साधु-संतों के बीच बैठकर संकीर्तन में शामिल हुए। उन्होंने मंजीरा हाथ में लेकर सीताराम नाम का संकीर्तन किया। इससे पहले भी परिवहन मंत्री का ढ़ोलक,मंजीरा आदि बजाते हुए वीडियो सामने आ चुके हैं। भण्डारे में पुड़ी तलते हुए भी परिवहन मंत्री का एक वीडियो सामने आया था। होली, दीपावली तथा धार्मिक आयोजनों में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)