डिप्टी सीएम के घर हुई भाजपा की सामाजिक संपर्क बैठक:डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- तीसरी बार प्रचंड बहुमत से यूपी में बनाएंगे सरकार

Nov 25, 2026 - 14:17
0
डिप्टी सीएम के घर हुई भाजपा की सामाजिक संपर्क बैठक:डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- तीसरी बार प्रचंड बहुमत से यूपी में बनाएंगे सरकार
उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक दलों ने अलग-अलग समाजों को साधने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में बुधवार को लखनऊ में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के राजभवन कॉलोनी स्थित सरकारी आवास पर भाजपा की सामाजिक संपर्क बैठक आयोजित की गई। बैठक का स्लोगन ‘अनेक समाज, एक परिवार’ रखा गया। इसकी अध्यक्षता डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह ने की। इसमें धारकर, सोनकर, धानुक और स्वर्ण समाज समेत प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से आए विभिन्न समाजों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। भाजपा के पूर्व सांसद विनोद सोनकर सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता भी बैठक में मौजूद रहे। 25 करोड़ की आबादी को एक परिवार मानकर जोड़ने की कोशिश बैठक में प्रदेश के विकास, सरकार की उपलब्धियों और विभिन्न समाजों की भागीदारी को लेकर चर्चा हुई। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश 25 करोड़ लोगों का एक बड़ा परिवार है। पिछले 10 वर्षों में प्रदेश ने विकास की नई कहानी लिखी है। सरकार ने कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने में सफलता हासिल की है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र के साथ चलाई गई गरीब कल्याण योजनाओं ने हर परिवार का भरोसा जीता है। भाजपा सभी समाजों को साथ लेकर चलने में विश्वास करती है। इसी उद्देश्य से अलग-अलग समाजों के नेतृत्वकर्ताओं को एक मंच पर बुलाकर संवाद किया जा रहा है। तीसरी बार सरकार बनाने का दावा डिप्टी सीएम ने दावा किया कि भाजपा उत्तर प्रदेश में तीसरी बार प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सभी समाजों का आशीर्वाद मिल रहा है और भाजपा अब जन-जन की पार्टी बन चुकी है। बैठक में शामिल सभी समाजों के प्रतिनिधियों के बीच परिवार की तरह बैठकर चर्चा करने और सामूहिक भोजन का भी कार्यक्रम रखा गया। सपा की प्रत्याशी सूची पर साधा निशाना बैठक के दौरान ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी सूची को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा ने केवल तुष्टीकरण की राजनीति के तहत अपनी सूची जारी की है। सपा का सर्व समाज से कोई लेना-देना नहीं है और उसने सभी समाजों के बीच अपना महत्व खो दिया है। इसके विपरीत भाजपा सभी वर्गों और समाजों को साथ लेकर चल रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User