24 करोड़ से बन रहा मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय:बहराइच में जनवरी तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, प्री-प्राइमरी से 12वीं तक होगी पढ़ाई

Nov 25, 2026 - 14:00
0
24 करोड़ से बन रहा मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय:बहराइच में जनवरी तक निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, प्री-प्राइमरी से 12वीं तक होगी पढ़ाई
बहराइच के तेजवापुर में करीब 24 करोड़ रुपए की लागत से मुख्यमंत्री मॉडल कम्पोजिट विद्यालय बनाया जा रहा है। यहां प्री-प्राइमरी से कक्षा 12 तक पढ़ाई होगी। जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने निर्माण कार्य और गुणवत्ता का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर सीएसआर के तहत विद्यालय का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण कार्य जनवरी 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक करीब 87 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। 50 लाख रुपए से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की लगातार निगरानी की जा रही है। इसके लिए टीम गठित की गई है, ताकि निर्माण कार्य तेजी और गुणवत्ता के साथ पूरा हो सके। यह आवासीय विद्यालय होगा। यहां एक साथ करीब 1,000 बच्चे पढ़ाई कर सकेंगे। विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों के रहने की भी व्यवस्था होगी। इससे अभिभावकों, शिक्षकों और विद्यार्थियों को सुविधा मिलेगी। विद्यालय का निर्माण बहराइच के तेजवापुर विकासखंड की ग्राम पंचायत तेजवापुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय बेड़नापुर परिसर में कराया जा रहा है। यह 3.412 हेक्टेयर क्षेत्रफल में फैला है। सीएसआर पहल के तहत भारत की नवरत्न संस्था ओएनजीसी ने परियोजना के लिए 2,398.19 लाख रुपए दिए हैं। निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग के निर्माण खंड, बलरामपुर की देखरेख में कराया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी को बताया गया कि मुख्य भवन का करीब 86 प्रतिशत निर्माण पूरा हो चुका है। दूसरे तल की छत की ढलाई का काम भी पूरा कर लिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User