अलीगढ़ में पुलिस विभाग में फेरबदल:एएसपी ममता कुरिल का मुजफ्फरनगर तबादला; गिरीश कुमार सिंह संभालेंगे अपराध की कमान
अलीगढ़ में पुलिस विभाग के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। शासन की ओर से जारी तबादला सूची में जिले में तैनात दो अपर पुलिस अधीक्षकों के नाम शामिल हैं। इसके तहत अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) ममता कुरिल का तबादला मुजफ्फरनगर कर दिया गया है। उन्हें वहां अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, फतेहगढ़ में तैनात अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार सिंह को अलीगढ़ भेजा गया है। उन्हें यहां अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) बनाया गया है। इस बदलाव के बाद अलीगढ़ में अपराध शाखा की जिम्मेदारी अब गिरीश कुमार सिंह संभालेंगे। कई जिलों के अधिकारियों के हुए तबादले शासन की ओर से जारी सूची में प्रदेश के अलग-अलग जिलों और पुलिस इकाइयों में तैनात अपर पुलिस अधीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इसी क्रम में अलीगढ़ से ममता कुरिल को मुजफ्फरनगर भेजा गया है, जबकि गिरीश कुमार सिंह को फतेहगढ़ से अलीगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)