तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत:संभल में भाईदूज पर पत्नी को मायके छोड़कर लौटते समय हादसा
संभल में भाईदूज के लिए पत्नी को मायके छोड़कर घर लौट रहे बाइक सवार की सड़क हादसे में मौत हो गई। मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे जुनावई थाना क्षेत्र में सिकरौरा और बंदरई गांव के बीच अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी जुनावई ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रेशपाल यादव (30) पुत्र गेंदनलाल यादव गुंघैया गांव के रहने वाले थे। मंगलवार दोपहर करीब एक बजे वह पत्नी अनारकली को उनकी मायके रजवाना छोड़ने गए थे। वहां से घर लौटते समय सिकरौरा और बंदरई के बीच उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भाई और पिता की पहले हो चुकी थी मौत हादसे की जानकारी मिलते ही रेशपाल के परिजन, ग्रामीण और ससुराल पक्ष के लोग अस्पताल पहुंच गए। परिवार में मां श्यामकली, पत्नी अनारकली, बेटे रविंद्र (12) और राहुल (7) के अलावा बेटी शिवानी (10) हैं। रेशपाल की शादी 14 साल पहले हुई थी। उनके भाई की पांच साल पहले और पिता की ढाई साल पहले मौत हो चुकी थी। इसके बाद परिवार की पूरी जिम्मेदारी रेशपाल पर थी। थाना प्रभारी धीरज सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)