संविदा कर्मियों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया:शाहजहांपुर में 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

Nov 25, 2026 - 15:10
0
संविदा कर्मियों ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया:शाहजहांपुर में 10 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा, मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी
शाहजहांपुर में बुधवार सुबह 11 बजे विद्युत संविदा मजदूर संगठन के पदाधिकारियों और संविदा कर्मियों ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने 10 सूत्रीय ज्ञापन देकर मांगें जल्द पूरी करने को कहा। मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन की चेतावनी दी। प्रदेश अध्यक्ष नवल किशोर सक्सेना के नेतृत्व में यह प्रदर्शन संगठन के प्रांतीय आह्वान पर किया गया। संगठन की मांग है कि उत्तर प्रदेश सरकार के आउटसोर्स सेवा निगम में कार्यरत संविदा कर्मियों को शामिल किया जाए। ज्ञापन में कुशल श्रमिक, एसएसओ और कुशल लाइनमैन को 25 हजार रुपए और अकुशल श्रमिक को 22 हजार रुपए मासिक वेतन देने की मांग की गई। छंटनी के नाम पर हटाए गए और 55 साल की उम्र पूरी होने पर सेवा से हटाए गए संविदा कर्मियों को वापस काम पर रखने की मांग भी की गई। संगठन ने संविदा कर्मियों की रिटायरमेंट उम्र 60 साल करने का आदेश तुरंत लागू करने को कहा। काम के दौरान घटना या हादसा होने पर कैशलेस इलाज और मृत्यु होने पर आश्रित परिवार को 20 लाख रुपए देने की मांग की गई। ज्ञापन में विभाग के टीजी-2 और श्रमिक के खाली पदों पर संविदा कर्मियों को समायोजित करने की मांग भी शामिल है। शाहजहांपुर मंडल में पहले काम कर चुकी ओरियन कंपनी पर फरवरी 2022 से अप्रैल 2023 तक 14 महीने का ईपीएफ जमा नहीं करने का आरोप लगाया गया। संगठन ने यह रकम जल्द जमा कराने और पहले की कार्यदायी संस्थाओं से खातों में एग्जिट डेट दर्ज कराने को कहा। संगठन ने मंडल के सभी बिजली उपकेंद्रों पर चार कुशल उपकेंद्र परिचालक और दो अकुशल हेल्पर रखने की मांग की। उसने संविदा कर्मियों को बायोमेट्रिक फेशियल अटेंडेंस से छूट देने और मौजूदा कार्यदायी संस्था से सभी कर्मियों को ईएसआईसी कार्ड व परिचय पत्र दिलाने को भी कहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User