डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:वाराणसी में युवक को 100 मीटर तक घसीटा, साथी घायल; लोगों ने NH-19 जाम किया
वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के बंगलाचट्टी में बुधवार शाम तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। दोनों युवक बाइक से वाराणसी से भदोही स्थित बाबूसराय में अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद एक युवक डंपर के साथ करीब 100 मीटर तक घिसटता चला गया। उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने नेशनल हाईवे-19 जाम कर दिया। सूचना मिलने पर मिर्जामुराद पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने लगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)