शाहजहांपुर में बाइक की टक्कर से बुजुर्ग की मौत:सीतापुर में बहन का अंतिम संस्कार कर दिल्ली लौट रहे थे, 4 दोस्त भी घायल
शाहजहांपुर के परशुरामपुरी थाना क्षेत्र में बुधवार रात करीब 8 बजे बाइक की टक्कर से 66 वर्षीय विमल बिहारी पांडेय की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार चार दोस्त भी घायल हुए हैं। बाइक सवार चारों लोग कांट क्षेत्र में मेला देखने जा रहे थे। दिल्ली के संगम विहार स्थित डी-20 के रहने वाले विमल सीतापुर में अपनी बहन के अंतिम संस्कार में शामिल होकर बेटे अतुल और भतीजों पवन व शिव कुमार पांडेय के साथ कार से दिल्ली लौट रहे थे। बुधवार रात करीब 8 बजे परशुरामपुरी थाना क्षेत्र के कलेक्टरगंज के पास उन्होंने कार रोकी। विमल सड़क पार कर पेशाब करने जा रहे थे, तभी परशुरामपुरी की ओर से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। बाइक पर सोनू शर्मा, कुलदीप राठौर, रोहित राठौर और अमरजीत राठौर सवार थे। टक्कर में विमल और चारों बाइक सवार घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने विमल को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी है। विमल के परिवार में बेटा अतुल और एक बेटी हैं। परिजनों ने दिल्ली में रहने वाले परिवार के अन्य लोगों को उनकी मौत की जानकारी दी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)