ट्रेन में बेटे के सामने पिता ने दम तोड़ा:झांसी में शव को उतारा गया, भोपाल से कानपुर देहात जा रहा था
झांसी में बेटे के सामने पिता की मौत हो गई। दोनों ट्रेन में सवार होकर भोपाल से कानपुर देहात जा रहे थे। स्लीपर कोच में पिता की अचानक हालत बिगड़ गई। ट्रेन के झांसी पहुंचने पर डॉक्टरों की टीम ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसके घरवाले भी झांसी पहुंच गए। पुलिस ने शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। कानपुर में काम करता था मृतक की पहचान शंकर सिंह (55) पुत्र होशियार सिंह के रूप में हुई। वह कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र के बदनपुर गांव का रहने वाला था। उसके 5 बेटियां और दो बेटा हैं। इसमें 3 बेटियों की शादी हो चुकी है। मृतक के बेटे लक्ष्मण ने बताया कि मैं अपने पिता के साथ भोपाल में काम करता था। त्योहार आने पर मैं पिता के साथ घर जा रहा था। गुरुवार को ट्रेन में सवार हुआ। झांसी पहुंचने से पहले पिता की एकदम तबीयत बिगड़ गई और वो बेहोश हो गए। ट्रेन जब झांसी पहुंची तो डॉक्टरों की टीम ने चेकअप के बाद पिता को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। सूचना पाकर शंकर सिंह की पत्नी गुड्डी देवी समेत अन्य परिजन झांसी पहुंच गए। शव देकर पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शुक्रवार दोपहर को पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)