पुष्पा स्टाइल में राजस्थान भेजी जा रही थी अवैध शराब:आगरा पुलिस ने दबोचा, सरपंच चुनाव में बांटने की थी तैयारी

Nov 05, 2026 - 14:45
0
पुष्पा स्टाइल में राजस्थान भेजी जा रही थी अवैध शराब:आगरा पुलिस ने दबोचा, सरपंच चुनाव में बांटने की थी तैयारी
आगरा के थाना मलपुरा पुलिस ने 30 लाख रुपये की अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। शराब को बाजरे की बोरियों के नीचे छिपाकर राजस्थान ले जाया जा रहा था। शराब सरपंच चुनाव में बांटने के लिए राजस्थान ले जाई जा रही थी। पुलिस ने मौके से 201 पेटी शराब बरामद की है और एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। थाना मलपुरा पुलिस चेकिंग कर रही थी, तभी एक ट्रैक्टर आता दिखा। पुलिस ने ट्रैक्टर को रोककर तलाशी ली तो पहले बाजरे की बोरियां दिखीं। बोरियों को हटाने पर नीचे शराब की पेटियां रखी मिलीं। ताकि किसी को शक न हो। लेकिन पुलिस की सतर्कता से पूरा खेल पकड़ा गया। पुलिस ने तुरंत ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। बरामद शराब की कीमत बाजार में करीब 30 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी तस्कर से पूछताछ शुरू कर दी है। उससे यह पता लगाया जा रहा है कि यह शराब कहां से लाई गई थी और राजस्थान में किसे सप्लाई की जानी थी। इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी भी जांच की जा रही है। एसपी ग्रामीण का कहना है कि चुनाव के चलते बॉर्डर पर सख्ती बढ़ा दी गई है। अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। मलपुरा पुलिस की इस कार्रवाई से तस्करों के मंसूबों पर पानी फिर गया है। पुलिस अब इस पूरे रैकेट की जड़ तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User