गुलाबी गैंग ने फतेहपुर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया:सड़क, पेयजल, आवास और टोल प्लाजा से जुड़ी समस्याएं उठाईं

Nov 05, 2026 - 14:28
0
गुलाबी गैंग ने फतेहपुर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया:सड़क, पेयजल, आवास और टोल प्लाजा से जुड़ी समस्याएं उठाईं
फतेहपुर में जनसुविधाओं और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर गुलाबी गैंग लोकतांत्रिक ने गुरुवार को एक बजे कलेक्ट्रेट परिसर पहुचकर प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में दर्जनों महिलाएं वहां पहुंचीं और सरकार व स्थानीय प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी के नाम 7 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन संबंधित अधिकारी को सौंपा। संगठन ने मांगों पर जल्द कार्रवाई की अपील की। हेमलता पटेल ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के लिए ग्रामीण और शहरी इलाकों की सड़कें खोदी गईं, लेकिन उनकी मरम्मत नहीं हुई। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। उन्होंने योजना को विफल बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली का आरोप लगाया। उनका कहना था कि जरूरतमंद पात्र लोगों को योजना का लाभ नहीं मिल रहा, जबकि अपात्रों को लाभ दिया जा रहा है। हेमलता पटेल ने जिंदपुर टोल प्लाजा पर आम लोगों और वाहन मालिकों से अवैध वसूली और अभद्रता का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि संगठन इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। ज्ञापन में जल जीवन मिशन की तकनीकी कमियां दूर करने और पाइपलाइन के लिए खोदी गई सड़कों की मरम्मत कराने की मांग की गई। साथ ही, आवास योजना से वंचित पात्र लोगों को पक्के मकान देने की मांग रखी गई। संगठन ने जिंदपुर टोल प्लाजा पर कथित अवैध वसूली और अभद्रता रोकने, महिला उत्पीड़न के मामलों में पुलिस की ओर से कार्रवाई करने और दीपावली व त्योहारों के दौरान पटाखा मंडी के दुकानदारों का उत्पीड़न बंद करने की मांग भी की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User