BJP अनुसूचित-मोर्चा कानपुर उत्तर के जिला मंत्री बने महेश कठेरिया:जिलाध्यक्ष विजय वर्मा ने किया मनोनित, 2027 चुनाव से पहेल संगठन का विस्तार

Nov 14, 2026 - 23:07
0
BJP अनुसूचित-मोर्चा कानपुर उत्तर के जिला मंत्री बने महेश कठेरिया:जिलाध्यक्ष विजय वर्मा ने किया मनोनित, 2027 चुनाव से पहेल संगठन का विस्तार
भारतीय जनता पार्टी कानपुर उत्तर में संगठनात्मक नियुक्ति करते हुए महेश कुमार कठेरिया राजा को अनुसूचित मोर्चा का जिला मंत्री मनोनीत किया गया है। जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित की संस्तुति पर अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष विजय वर्मा ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी। भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि पार्टी में कर्मठ, समर्पित और सक्रिय कार्यकर्ताओं को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां दी जाती हैं। उन्हें विश्वास है कि महेश कुमार कठेरिया राजा अपनी नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा और लगन से निर्वहन करेंगे तथा संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। वहीं, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अनुराग शर्मा ने मनोनयन पर खुशी जताते हुए नवनियुक्त जिला मंत्री को बधाई दी। उन्होंने कहा कि महेश कुमार कठेरिया राजा का अनुभव और संगठन के प्रति समर्पण पार्टी के लिए उपयोगी साबित होगा। भारतीय जनता पार्टी लगातार संगठन का विस्तार कर कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी दे रही है। इसे आगामी चुनाव 2027 के विधानसभा चुनाव से जोडकर देखा जा रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User