उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने व्रत खोला:सोनभद्र में परिवार की खुशहाली और संतान की दीर्घायु की कामना की

Nov 16, 2026 - 10:03
0
उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रतियों ने व्रत खोला:सोनभद्र में परिवार की खुशहाली और संतान की दीर्घायु की कामना की
सोनभद्र में लोक आस्था और सूर्य उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ श्रद्धा और उल्लासपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। जिले के राबर्ट्सगंज, ओबरा, चोपन, दुद्धी, रेणुकूट, अनपरा, शक्तिनगर समेत विभिन्न क्षेत्रों में स्थित नदी, तालाबों और जलाशयों के घाटों पर भोर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। छठी मइया के गीतों और सूर्य उपासना के मंत्रों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। सोमवार की सुबह अंधेरा रहते ही व्रती महिलाएं और पुरुष परिवार के सदस्यों के साथ पूजा सामग्री लेकर घाटों पर पहुंचने लगे। सिर पर दउरा और हाथों में पूजन सामग्री लिए श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। पानी में खड़े होकर व्रतियों ने भगवान सूर्य के उदय होने की प्रतीक्षा की। सूर्य की पहली किरण दिखाई देते ही दूध और जल से भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया गया। इसके बाद छठी मइया की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु और खुशहाली की कामना की गई। तीन तस्वीरें देखें घाट पर एसपी भी रहे मौजूद छठ महापर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए सोमवार सुबह पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा और एडिशनल एसपी ने रॉबर्ट्सगंज और चोपन थाना क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। पुलिसकर्मी लगातार भ्रमण और चेकिंग कर सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रखे थे। चार दिन से चल रही थी तैयारी चार दिनों तक चले इस महापर्व के दौरान घरों से लेकर घाटों तक आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। नहाय-खाय से शुरू हुए पर्व में खरना, अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य और फिर उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा निभाई गई। उगते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण कर 36 घंटे के निर्जला व्रत का पारण किया। इसके साथ ही छठ महापर्व का समापन हो गया। कुछ और तस्वीरें देखें

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User