उन्नाव के 4 डिग्री कालेजों के परीक्षा केंद्र बदले:नकल कराने पर आरएस गर्ल्स डिग्री कॉलेज में केंद्र निरस्त, CSJMU प्रशासन ने लिया फैसला
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय ने विषम सेमेस्टर परीक्षा में नकल कराते पकड़े जाने पर उन्नाव के बांगरमऊ स्थित आरएस गर्ल्स डिग्री कॉलेज (यूएन-77) का परीक्षा केंद्र निरस्त कर दिया है। साथ ही, इस केंद्र से संबद्ध चार महाविद्यालयों के परीक्षा केंद्रों में भी बदलाव किया गया है। अब 18 नवंबर से इन महाविद्यालयों की आगामी परीक्षाएं निर्धारित नए केंद्रों पर आयोजित होंगी। इन महाविद्यालयों के बदले परीक्षा केंद्र विश्वविद्यालय द्वारा जारी संशोधित व्यवस्था के अनुसार आरएस गर्ल्स डिग्री कॉलेज, बांगरमऊ के लिए राधा कृष्ण महाविद्यालय, हसनापुर, गंजमुरादाबाद (यूएन-47) को केंद्र बनाया गया है। अयोध्या प्रसाद मिश्रा महाविद्यालय, फतेहपुर चौरासी (यूएन-35) के लिए आरएलआरपी महाविद्यालय, उगू (यूएन-40) निर्धारित किया गया है। मां शांति देवी महाविद्यालय, बहटा मुजावर (यूएन-44) के परीक्षार्थी रामरानी विश्वनाथ सिंह बालिका महाविद्यालय, रसूलखेड़ा, हफीजाबाद (यूएन-98) में परीक्षा देंगे। वहीं, अब्दुल गफ्फार महाविद्यालय (यूएन-72) के परीक्षार्थियों के लिए एलीट कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन, उत्तमनगर, बांगरमऊ (यूएन-100) नया परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसलिए बदला गया परीक्षा केंद्र बताते चलें कि 16 नवंबर को आरएस गर्ल्स डिग्री कॉलेज, बांगरमऊ में पर्यवेक्षकों ने निरीक्षण किया। इस दौरान परीक्षा अवधि समाप्त होने के बाद भी परीक्षार्थी प्रश्नपत्र हल करते पाए गए। इसके अतिरिक्त तीनों पालियों की उत्तर-पुस्तिकाओं के पैकेट भी खुले मिले। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे परीक्षा नियमों और परीक्षा की शुचिता का गंभीर उल्लंघन मानते हुए तत्काल कार्रवाई की। पर्यवेक्षकों की निगरानी में हुई परीक्षा परीक्षा नियंत्रक राकेश कुमार ने बताया कि 17 नवंबर की परीक्षाएं पर्यवेक्षकों की निगरानी में संपन्न कराई गई हैं। वहीं, 18 नवंबर से संबंधित महाविद्यालयों की सभी आगामी परीक्षाएं संशोधित परीक्षा केंद्रों पर ही होंगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)