मेले से पहले पुलिस ने 40 वाहन सीज किए:सहारनपुर में बिना नंबर प्लेट, मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न वाले वाहनों पर कार्रवाई

Nov 17, 2026 - 19:20
0
मेले से पहले पुलिस ने 40 वाहन सीज किए:सहारनपुर में बिना नंबर प्लेट, मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न वाले वाहनों पर कार्रवाई
सहारनपुर में कार्तिक पूर्णिमा मेले से पहले मिर्जापुर थाना पुलिस ने मंगलवार शाम 7 बजे वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान नियम तोड़ने वाले 40 वाहनों को सीज किया गया। पुलिस ने गाड़ा तिराहा, मिर्जापुर बस स्टैंड और बादशाहीबाग समेत कई जगहों पर जांच की। दोपहिया और अन्य वाहनों के दस्तावेज, नंबर प्लेट और उनमें किए गए बदलाव देखे गए। पुलिस के मुताबिक, बिना वैध दस्तावेज और नंबर प्लेट वाले वाहनों के साथ मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न इस्तेमाल करने वालों पर कार्रवाई की गई। कार्तिक पूर्णिमा मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इससे मिर्जापुर इलाके और आसपास के रास्तों पर यातायात का दबाव बढ़ सकता है। पुलिस ने कहा कि मेले के दौरान अव्यवस्था रोकने और संदिग्ध वाहनों से आपराधिक गतिविधि की आशंका को देखते हुए जांच की जा रही है। थाना प्रभारी विनोद कुमार के नेतृत्व में चले अभियान में उपनिरीक्षक मुकेश सोलंकी, सोमेंद्र, अवशेष भाटी और राकेश शर्मा समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर जिले में संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच जारी है। पुलिस ने वाहन चालकों से नंबर प्लेट, रजिस्ट्रेशन और ड्राइविंग लाइसेंस समेत जरूरी दस्तावेज साथ रखने को कहा है। मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल न करने की अपील भी की है। नियम तोड़ने वालों पर आगे भी कार्रवाई होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User