उन्नाव में एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में युवक की मौत:रेलवे क्रॉसिंग पार कर घर जा रहा था; दो भाइयों में सबसे बड़ा था
उन्नाव के अजगैन थाना क्षेत्र में कुसुंभी रेलवे स्टेशन के पास शनिवार रात मेल ट्रेन की चपेट में आने से 24 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वह रेलवे क्रॉसिंग पार कर अपने घर जा रहा था। हादसे में उसकी मौके पर ही जान चली गई। रविवार सुबह परिजनों को घटना की जानकारी मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्रॉसिंग पार करते समय हुआ हादसा कुसुंभी सूबेदार खेड़ा निवासी गुलशन पुत्र विजय बहादुर कबाड़ का काम करता था। परिजनों के मुताबिक, उसका घर रेलवे क्रॉसिंग के पास है। शनिवार रात वह स्टेशन की दूसरी तरफ से घर लौट रहा था। इसी दौरान रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय मेल ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रात में पड़ोसियों ने दी थी हादसे की सूचना परिजनों ने बताया कि हादसे के समय सभी लोग घर पर थे। पड़ोसियों ने उन्हें घटना की जानकारी दी, लेकिन रात में हादसे के बारे में पूरी जानकारी नहीं मिल सकी। रविवार सुबह करीब 10 बजे पोस्टमार्टम हाउस में परिवार को गुलशन की मौत के बारे में बताया गया। इसके बाद परिजन वहां पहुंचे। दो भाइयों में सबसे बड़ा था गुलशन गुलशन दो भाइयों में सबसे बड़ा था। परिवार में उसके माता-पिता और दो भाई हैं। वह कबाड़ का काम करके परिवार की आर्थिक मदद करता था। उसकी मौत से परिवार में मातम पसरा है। परिजनों ने पुलिस से कानूनी कार्रवाई पूरी कर आगे की प्रक्रिया जल्द कराने की मांग की है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव हादसे के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)