बिजनौर में डॉक्टर और ससुराल वालों पर केस दर्ज:विवाहिता ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया

Nov 15, 2026 - 11:47
0
बिजनौर में डॉक्टर और ससुराल वालों पर केस दर्ज:विवाहिता ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने और जान से मारने की कोशिश का आरोप लगाया
बिजनौर में बुखारा निवासी एक विवाहिता ने अपने डॉक्टर पति और ससुराल वालों पर दहेज की मांग पूरी न होने पर प्रताड़ित करने, मारपीट करने और जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर शनिवार देर रात शहर कोतवाली में केस दर्ज किया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। विवाहिता राधिका चौधरी ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उसकी शादी वर्ष 2020 में डॉक्टर अंकित चौधरी से हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद पति और ससुराल वालों ने उसे अपनाने के लिए 80 लाख रुपए की मांग की। इसके बाद पति ने तलाक का मुकदमा दायर कर दिया। राधिका ने भी अदालत में मुकदमे दर्ज कराए। दूसरी शादी कराने का लगाया आरोप राधिका का आरोप है कि इसी दौरान उसके जेठ अजीत और ससुर दूसरी शादी की बात करते मिले। इसके बाद परिवार ने वर्ष 2023 में उसके पति की शादी एक एमबीबीएस युवती से करा दी। अदालत ने हर महीने 25 हजार खर्च देने का दिया था आदेश राधिका के मुताबिक, वर्ष 2025 में अदालत ने उसके पक्ष में आदेश देते हुए हर महीने 25 हजार रुपए खर्च, 20 लाख रुपए और घर में रहने का अधिकार देने को कहा था। आरोप है कि इसके बाद ससुराल वालों ने समझौते के नाम पर उसे भरोसे में लिया, लेकिन शर्तों का पालन नहीं किया। उस पर नौकरी करने, बच्चा पैदा करने और मुकदमे वापस लेने का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर घर से निकालने की धमकी दी गई। राधिका का यह भी आरोप है कि उसे दिए गए पांच लाख रुपए धीरे-धीरे उसके बैंक खाते से निकाल लिए गए। जान से मारने की कोशिश का आरोप राधिका ने बताया कि आठ महीने की गर्भवती होने के दौरान अल्ट्रासाउंड कराने को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि उसके और गर्भस्थ बच्चे के साथ जान से मारने की कोशिश की गई। इस दौरान उसका मोबाइल भी छीन लिया गया। चोटों का मेडिकल परीक्षण न हो सके, इसके लिए परिवार के लोगों को बुलाकर मामला दबा दिया गया। डॉक्टर अंकित की तैनाती अफजलगढ़ में बताई गई है। 12 जुलाई को घर से निकालने का आरोप पीड़िता के मुताबिक, 12 जुलाई को दोपहर करीब तीन बजे उसके जेठ, जेठानी, सास और ससुर सहित परिवार के लोगों ने उसे घर से निकाल दिया। पुलिस को सूचना देने का प्रयास करने पर जेठ ने उसका मोबाइल छीनकर तोड़ दिया। राधिका का आरोप है कि थाने में उसकी शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय जेठ अजीत की ओर से दी गई तहरीर पर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई। उस तहरीर में उस पर अपने माता-पिता और भाई के साथ मिलकर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है। जबकि राधिका का दावा है कि वह अकेली घर गई थी और वहां सीसीटीवी कैमरे भी लगे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User