उन्नाव में राजनीतिक दलों को सौंपी गई मतदाता-सूची की प्रति:चुनावी तैयारियों के बीच EVM मशीनों का निरीक्षण, प्रतिनिधियों ने देखा स्ट्रांग रूम
उन्नाव में मंगलवार दोपहर जिला निर्वाचन कार्यालय में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान को लेकर बैठक हुई। जिलाधिकारी घनश्याम मीणा की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि शामिल हुए। उन्हें मतदाता सूची के ड्राफ्ट की एक-एक प्रति सौंपी गई। इसके बाद प्रतिनिधियों की मौजूदगी में EVM वेयरहाउस खुलवाकर वहां रखी मशीनों का निरीक्षण किया गया। राजनीतिक दलों की मौजूदगी में खुला वेयरहाउस आगामी चुनावों की तैयारियों के तहत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने स्ट्रांग रूम और वेयरहाउस का निरीक्षण किया। वहां रखी मशीनों की स्थिति देखी गई और प्रशिक्षण के लिए कुछ मशीनें चुनी गईं। जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने बताया कि राजनीतिक दलों की भागीदारी और निगरानी सुनिश्चित करने के लिए प्रतिनिधियों की मौजूदगी में वेयरहाउस खुलवाया गया। उन्होंने कहा कि पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से कराई जा रही है, ताकि किसी दल या प्रतिनिधि को कोई संदेह न रहे। मतदाता सूची के प्रकाशन और वितरण पर हुई चर्चा भाजपा नेता मनीष जायसवाल ने बताया कि बैठक मतदाता सूची के प्रकाशन और वितरण को लेकर हुई थी। जिलाधिकारी की मौजूदगी में सभी राजनीतिक दलों को प्रकाशित सूची की एक-एक प्रति सौंपी गई। बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी व्यवस्थाओं और पारदर्शिता पर भी चर्चा हुई। प्रशासन ने कहा कि मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण और चुनाव की तैयारियों से जुड़े सभी काम तय प्रक्रिया के अनुसार किए जाएंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)