वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत:साथी घायल, दोनों मेला देखने जा रहे थे
पीलीभीत में मझोला-खटीमा मार्ग पर देड़ाघाट पेट्रोल पंप के पास सोमवार रात 11 बजे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार मनोज कुमार (22) की मौत हो गई, जबकि उनका साथी अनुज कुमार (16) घायल हो गया। नानकमत्ता मेला देखने जा रहे थे दोनों जहानाबाद के गांव शिवपुरिया नारकोटी निवासी मनोज, रमेश चंद के बेटे थे। वह मदनलाल के बेटे अनुज के साथ बाइक से नानकमत्ता मेला देखने जा रहे थे। मझोला और खटीमा के बीच पीछे से आए अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
अस्पताल में मनोज को मृत घोषित किया दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस से दोनों को खटीमा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां मनोज को मृत घोषित कर दिया गया। अनुज का इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष जयशंकर सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है और जांच की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)