वैगनआर पेड़ से टकराई, मासूम समेत चार लोग घायल:पीआरवी-112 टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, सीएचसी में इलाज जारी

Nov 13, 2026 - 16:42
0
वैगनआर पेड़ से टकराई, मासूम समेत चार लोग घायल:पीआरवी-112 टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, सीएचसी में इलाज जारी
सीतापुर के मिश्रिख कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे एक वैगनआर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दंपती समेत चार लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंचे PRV-112 के पुलिसकर्मियों ने बिना देरी किए सभी घायलों को अपनी गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) मिश्रिख पहुंचाया। पेट्रोलिंग के दौरान सड़क किनारे दिखी दुर्घटनाग्रस्त कार जानकारी के अनुसार, PRV-112 की टीम क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त वैगनआर कार देखी। टीम तत्काल मौके पर पहुंची तो कार में सवार लोग घायल अवस्था में मिले। पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए घायलों को कार से बाहर निकलवाया और अपनी PRV से अस्पताल पहुंचाया। इससे उन्हें समय पर उपचार मिल सका। कार में दंपती और 5 साल की बच्ची समेत 4 लोग थे सवार हादसे के समय कार में विमलेश बाजपेयी पुत्र रामदत्त बाजपेयी, उनकी पत्नी सरला देवी, खुशबू बाजपेयी पत्नी पिंटू बाजपेयी और करीब 5 वर्षीय बच्ची श्यामभवी सवार थीं। सभी सीतापुर शहर के ब्रह्मपुरी क्षेत्र में आरएमपी डिग्री कॉलेज के निकट के निवासी बताए जा रहे हैं। PRV टीम की तत्परता की हो रही सराहना घटना के समय PRV-112 पर कांस्टेबल जितेश कुमार, होमगार्ड चालक अनूप कुमार और दरोगा जगदीश तिवारी तैनात थे। पुलिसकर्मियों ने हादसा देखते ही तत्काल मदद शुरू कर दी। उनकी सक्रियता से घायलों को बिना देरी अस्पताल पहुंचाया जा सका। पुलिस टीम की इस तत्परता और मानवीय पहल की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User