प्रदूषण बढ़ने के बाद एमएमजी अस्पताल में मरीज बढ़े:ओपीडी में रोज 3000 लोग पहुंच रहे, सांस और एलर्जी की शिकायतें ज्यादा
गाजियाबाद में दीपावली के बाद प्रदूषण का स्तर बढ़ा है। इसका असर लोगों की सेहत पर दिखने लगा है। जिला एमएमजी अस्पताल की ओपीडी में रोजाना 2,500 से 3,000 मरीज पहुंच रहे हैं। सांस लेने में परेशानी, खांसी, गले में जलन और एलर्जी की शिकायत वाले मरीज ज्यादा हैं। गंभीर हालत में आने वाले कुछ मरीजों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ रहा है। अस्पताल आने वाले मरीजों में बच्चों और बुजुर्गों की संख्या ज्यादा है। पहले से सांस की बीमारी से परेशान लोगों की दिक्कतें भी बढ़ी हैं। अस्थमा के मरीजों को सांस लेने में ज्यादा परेशानी हो रही है। ऐसे मरीज ओपीडी के साथ इमरजेंसी में भी बढ़े हैं। डॉक्टरों के अनुसार, प्रदूषण का असर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों पर ज्यादा पड़ रहा है। एमएमजी अस्पताल के सीएमएस डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि प्रदूषण बढ़ने से बच्चों और बुजुर्गों को ज्यादा परेशानी हो रही है। इन दिनों ओपीडी में बच्चों की संख्या बढ़ी है। अस्थमा के मरीजों को भी सांस लेने में दिक्कत हो रही है, जिसके चलते इमरजेंसी में ऐसे मरीज बढ़े हैं। डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि अस्पताल में रोजाना ढाई हजार से ज्यादा मरीज पहुंच रहे हैं। गंभीर हालत वाले मरीजों को भर्ती कर इलाज दिया जा रहा है। सीएमएस ने लोगों को प्रदूषण से बचने के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है। उन्होंने अस्थमा के मरीजों से सुबह सैर पर जाने से बचने को कहा। घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाने और बहुत जरूरी काम न होने पर बाहर न जाने की सलाह भी दी। उन्होंने बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखने को कहा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)