वैन की टक्कर से हॉस्पिटल संचालक के बेटे की मौत:पोल से टकराया सिर,चालक वैन छोड़कर फरार, परिवार में कोहराम
थाना एकता के देवरी रोड पर सोमवार सुबह तेज रफ्तार ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियां छीन लीं। बेकाबू ईको वैन की टक्कर से हॉस्पिटल संचालक के 17 वर्षीय बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक पोल से जा टकराया और पोल भी टेढ़ा हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद चालक वैन छोड़कर भाग गया। गढ़ी लाल सिंह, शमसाबाद निवासी गजेंद्र सिंह देवरी रोड पर रहते हैं। उनका देवरी रोड पर राधिका हास्पिटल है। सोमवार सुबह तकरीबन 8:30 बजे उनका 17 वर्षीय बेटा तनीश सोमवार सुबह अपने घर आ रहा था। कर्मचारी के वाहन लेकर आने की प्रतीक्षा कर रहे थे। उसके आने में देर होने पर पैदल ही घर की तरफ जा रहे थे। तभी सामने से एक वैन तेज गति से आई। तनीश को जोरदार टक्कर मार दी। उनका सिर पोल से जा टकराया। टक्कर से वैन भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा देखकर लोग जुट गए। तनीश को अस्पताल लेकर पहुंचे। बाद में इमरजेंसी लेकर आए। उसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन के मुताबिक, तनीश के ताऊ का बेटा अमित कोटा में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगा है। दिवाली की छुट्टी पर वो गांव आया था। तनीश की अमित से मित्रता थी। तनीष गांव जा रहा था। तभी हादसे का शिकार हो गया। एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। चालक गाड़ी को छोड़कर भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)