आदिलपुर देवगांव में मेला:भैया दूज पर बाबा श्यामदास के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Nov 10, 2026 - 09:33
0
आदिलपुर देवगांव में मेला:भैया दूज पर बाबा श्यामदास के दरबार में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
अयोध्या के मिल्कीपुर क्षेत्र की ग्राम सभा आदिलपुर देवगांव स्थित बाबा श्यामदास की कुटी पर भव्य मेले का आयोजन किया गया। भैया दूज के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा के दरबार पहुंचे। लोगों ने माथा टेककर प्रसाद चढ़ाया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। मान्यता है कि सिद्धपीठ बाबा श्यामदास के दरबार में सच्चे मन से मांगी गई मुराद पूरी होती है। मेले में दुर्धरा, अमेठी, बाराबंकी और अयोध्या सहित विभिन्न क्षेत्रों से करीब तीन हजार श्रद्धालु पहुंचे। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं ने मेले का आनंद लिया। वहीं, दुकानदारों ने अपनी दुकानें सजाईं, जहां लोगों ने जमकर खरीदारी की। पूरे दिन मेले में चहल-पहल बनी रही। श्रद्धालुओं की भीड़ से कुटी परिसर में उत्सवी माहौल रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User