भाजपा कार्यसमिति में गाजीपुर की संगीता बलवंत बिंद शामिल:30-31 अक्टूबर को लखनऊ में होगी बैठक, 2013 में भाजपा में शामिल हुईं थी
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 26 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश प्रदेश कार्यसमिति-2026 के सदस्यों की सूची जारी की। इसमें गाजीपुर की राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत बिंद को भी जगह मिली है। उनका नाम सूची में 68वें नंबर पर दर्ज है।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी ने 548 सदस्यों और 30 स्थायी आमंत्रित सदस्यों वाली यह सूची घोषित की। 30 और 31 अक्टूबर को लखनऊ में होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा होगी।
डॉ. संगीता बलवंत बिंद गाजीपुर से हैं। उन्होंने छात्र राजनीति से सफर शुरू किया, 1997 में पीजी कॉलेज छात्रसंघ की उपाध्यक्ष बनीं। 2005-2010 तक जिला पंचायत सदस्य रहीं। 2013 में भाजपा में शामिल हुईं। 2017 में गाजीपुर सदर से विधायक चुनी गईं और सहकारिता राज्यमंत्री भी रहीं। फरवरी 2024 में वह राज्यसभा सदस्य बनीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)