वाराणसी में बाल दिवस पर बच्चों के लिए कार्यक्रम:उज्ज्वल किरण जनकल्याण ट्रस्ट ने नट बस्ती में बांटे बैग, अभिभावकों को शिक्षा के प्रति किया जागरूक

Nov 14, 2026 - 20:03
0
वाराणसी में बाल दिवस पर बच्चों के लिए कार्यक्रम:उज्ज्वल किरण जनकल्याण ट्रस्ट ने नट बस्ती में बांटे बैग, अभिभावकों को शिक्षा के प्रति किया जागरूक
वाराणसी में बाल दिवस के अवसर पर उज्ज्वल किरण जनकल्याण ट्रस्ट की ओर से अमरा खैरा नट बस्ती में बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जरूरतमंद बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए गए। बैग पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में बस्ती के बच्चों ने कविता पाठ, गीत-संगीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। बच्चों की प्रतिभा और उत्साह ने आयोजन को यादगार बना दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. अनीता डे मौजूद रहीं। इसके अलावा महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ की प्रो. भावना वर्मा, प्रो. नेहा गिरि, डॉ. अंबर कुमार और रोटरी क्लब वाराणसी साउथ के अध्यक्ष सुदीप चक्रवर्ती सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने सहभागिता की। इस दौरान ट्रस्ट के सदस्यों ने बच्चों के अभिभावकों से संवाद कर उन्हें शिक्षा का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए शिक्षा सबसे मजबूत आधार है। इसके लिए उनका नियमित रूप से विद्यालय जाना जरूरी है। बच्चों की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ट्रस्ट ने प्रत्येक सप्ताह अभिभावकों के साथ बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया। इन बैठकों में बच्चों की पढ़ाई, शैक्षणिक प्रगति और विद्यालय में नियमित उपस्थिति की समीक्षा की जाएगी। साथ ही अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक और प्रोत्साहित किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User