वाराणसी में स्नातक सपा प्रत्याशी का स्थानीय प्रशासन पर आरोप:बोले - चुनाव प्रभावित करने की हो रही साजिश, नहीं बताया जा रहा राउंडवार रिजल्ट

Oct 28, 2026 - 12:17
0
वाराणसी में स्नातक सपा प्रत्याशी का स्थानीय प्रशासन पर आरोप:बोले - चुनाव प्रभावित करने की हो रही साजिश, नहीं बताया जा रहा राउंडवार रिजल्ट
वाराणसी एमएलसी स्नातक पद की काउंटिंग मंगलवार रात 11 बजे से शुरू हुई थी। जिसके तीन राउंड पूरे हुए हैं और सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा अभी तक लगभग 4500 मतों से आगे चल रहे हैं। चौथे चक्र की मतगणना शुरू हो गई है। इस दौरान सपा प्रत्याशी ने तीसरे राउंड की काउंटिंग शुरू होते ही काउंटिंग सेंटर से बाहर निकलकर चुनाव को प्रभावित करने कि साजिश का प्रशासन पर आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि प्रशासन चुनाव आयोग की नियमावली के विरुद्ध किसी भी राउंड के मतों की गिनती का डिस्प्ले नहीं कर रहा और न ही अनाउंसमेंट हो रहा है। जो कि नियमविरुद्ध है। नहीं किया जा रहा डिस्प्ले न अनाउंसमेंट आशुतोष सिन्हा ने बताया - कल रात को 11 बजे पहले राउंड की गिनती शुरू हुई और समाप्त जब 4 बजे हुई । तो उस समय हम करीब 1500 वोट से आगे हो गए थे और उसके बाद अभी सेकंड राउंड की गिनती जब खत्म हुई तो 3000 के लगभग वोट से हम आगे हैं। लेकिन जो निर्वाचन के नियम हैं कि जब राउंड की गिनती खत्म होगी तो उसके बाद उसका अनाउंसमेंट होगा और डिस्प्ले किया जाएगा। तो उसको डिस्प्ले नहीं किया गया और सेकंड राउंड की गिनती शुरू कर दी गई। उसका भी जब हम आगे बढ़ गए, उसको भी डिस्प्ले नहीं किया जा रहा है, ना उसका अनाउंसमेंट किया जा रहा है और तीसरे राउंड की गिनती भी शुरू कर दी गई। सरकार की मंशा ठीक नहीं आशुतोष सिन्हा ने कहा हम लोग लगातार बड़े अधिकारियों से बात भी कर रहे हैं। लेकिन गोलमोल जवाब मिल रहा है और इससे कहीं न कहीं हमें लग रहा है कि चुनाव प्रभावित करने की साजिश चल रही है। सरकार की मंशा खराब है और अधिकारियों को किस दबाव में ऐसा कर रहे हैं हमें नहीं मालूम, लेकिन जो हो रह वह गलत हो रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User