फसल खराब होने से महिला ने खेत में फांसी लगाई:जालौन में 60 साल की महिला ने की आत्महत्या, परिवार में मातम
जालौन के चुर्खी थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में फसल में हुए नुकसान से परेशान एक 60 वर्षीय महिला ने मंगलवार शाम को खेत में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इसकी जानकारी तब हुई जब महिला खेत से नहीं लौटी और परिजन उसकी तलाश में गए, जहां शव को फंदे पर झूलता देखा से परिवार में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि महिला खेती-किसानी से जुड़ी थीं और फसल खराब होने के कारण आर्थिक परेशानियों का सामना कर रही थीं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। नुकसान को लेकर काफी चिंतित जानकारी के अनुसार, जलालपुर गांव निवासी पानकुंवर खेती-किसानी के जरिए अपने परिवार का भरण-पोषण करती थीं। परिजनों के मुताबिक, पिछले कुछ समय से वह फसल में हुए नुकसान को लेकर काफी चिंतित थीं। फसल खराब होने के कारण उन्हें आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। इसी परेशानी के चलते वह मानसिक रूप से भी परेशान चल रही थीं। बताया गया कि बीती शाम करीब चार बजे पानकुंवर अपने खेत पर गई थीं। पेड़ पर फांसी लगाने की घटना इसी दौरान खेत में स्थित नीम के पेड़ पर फांसी लगाने की घटना सामने आई। जब इसकी जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को हुई तो मौके पर अफरा-तफरी मच गई। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही चुर्खी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फसल के नुकसान से परेशान फिलहाल पुलिस मामले में नियमानुसार कार्रवाई कर रही है। फसल के नुकसान से परेशान महिला की मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। घटना के बाद जलालपुर गांव में मातम पसरा हुआ है। ग्रामीणों के बीच भी इस घटना को लेकर शोक व्याप्त है। इस मामले में थाना प्रभारी अनिल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)