मेरठ शहर सीट पर फर्जी वोट बनवाने का ऑडियो वायरल:ऑडियो में रोते हुए BLO ने बताया अपना दुखड़ा, बोला खाना खिलाकर बनवा रहे वोट

Oct 28, 2026 - 13:22
0
मेरठ शहर सीट पर फर्जी वोट बनवाने का ऑडियो वायरल:ऑडियो में रोते हुए BLO ने बताया अपना दुखड़ा, बोला खाना खिलाकर बनवा रहे वोट
मेरठ में शहर विधानसभा सीट पर एक ऑडियो वायरल हो रहा है। ऑडियो शहर सीट पर फर्जी वोट बनवाने का है। जिसमें बीएलओ किसी एक व्यक्ति से बातचीत करता सुनाई दे रहा है। बीएलओ कह रहा है कि भाजपा नेता ने सारे सिस्टम को हैंग कर लिया है। वो बीएलओ को खाना खिलाकर दबाव में वोट बनवा रहा है। ये ऑडियो सोशल मीडियो पर वायरल है। हालांकि ऑडियो किस बूथ का है, कहां का है, इसकी सत्यता की पुष्टि जांच में नहीं हुई है। एक महीने पहले सपा विधायक ने दी थी जानकारी एक महीने पहले सपा विधायक रफीक अंसारी ने इस ऑडियो को सार्वजनिक किया था। उन्होंने सपा कार्यालय में प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी थी। सपा विधायक रफीक अंसारी का आरोप है कि जो ऑडियो वायरल हुआ है उसमें बीएलओ सारी बात बता रहे हैं कि किस प्रकार वोट बनवाने में फर्जीवाड़ा हो रहा है। सपा विधायक रफीक अंसारी बताते है कि उनका आवास जिस मुहल्ले में है, उस वार्ड-123 का नया BLO बना सिंचाई विभाग का JE नीरज भारद्वाज। नीरज भारद्वाज ने कंप्लीट मुसलमानों वाले वार्ड में 364 हिंदुओं के वोट पैदा कर दिए। यह वोट ब्राह्मण, वैश्य, यादव, पंजाबी, त्यागी, ओबीसी, जैन, जाट और गुर्जर जातियों के थे। दिलचस्प बात यह है कि इस वार्ड के 1किमी रेडियस में कोई हिन्दू परिवार नहीं रहता। विधायक ने BLO से सवाल खड़े किए तो वह ड्यूटी कटवाकर भाग गया। शिकायत पर अफसरों ने हिंदू वोट वोटर लिस्ट से हटवा दिए। ऑडियो में बातचीत के हैं ये आरोप ऑडियो में BLO अपना दुखड़ा रोकर बता रहा है कि एक बीजेपी नेता के दबाब में उसे और उसके करीब ढाई दर्जन साथी BLOs को रातोंरात ड्यूटी से हटा दिया गया। नेता की ओर से दबाब है कि अपना लॉगिन ID उसे मुहैया कराए। आरोप था कि बीजेपी नेता BLOs के लॉगिन ID इस्तेमाल करके शहर की वोटर लिस्ट को प्रभावित कर रहा है। प्रशासन की जांच में निकला फर्जी जाँच में यह तथ्य प्रकाश में आया कि किसी भी बी0एल0ओ0 की लॉगइन आई0डी0 अथवा बी0एल0ओ0 एप के माध्यम से प्राप्त ओ0टी0पी0 को किसी भी व्यक्ति के द्वारा मांगे जाने की पुष्टि नहीं हुई। इस सम्बन्ध में सम्बन्धित मा0 विधायक को वस्तुस्थिति से पूर्व में ही अवगत कराया जा चुका है। जहाँ तक ई0आर0ओ0 को बदले जाने का प्रश्न है, पूर्व में नगर मजिस्ट्रेट मेरठ 48- विधानसभा, मेरठ के ई0आर0ओ0 थे। तत्कालीन नगर मजिस्ट्रेट के चिकित्सा अवकाश पर जाने के कारण अपरिहार्यता के दृष्टिगत अपर नगर आयुक्त, नगर निगम, मेरठ को सक्षम स्तर के अनुमोदन से ई0आर0ओ0 नामित किया गया था।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User