मुजफ्फरनगर के शिव चौक पर दुकानदारों में मारपीट:पथराव की भी बात; पुलिस ने दोनों पक्षों के 11 लोगों को हिरासत में लिया
मुजफ्फरनगर के व्यस्त शिव चौक पर बुधवार सुबह दुकानदारों के दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के लोग सड़क पर आमने-सामने आ गए। घटना के दौरान पथराव किए जाने की बात भी सामने आई है। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है। नगर कोतवाली पुलिस ने दोनों पक्षों के 11 लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, विवाद की शुरुआत मंगलवार रात हुई थी। आरोप है कि एक पक्ष के व्यक्ति ने दूसरे पक्ष की दुकान पर पेशाब कर दिया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई। बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे विवाद फिर बढ़ गया और दोनों पक्ष शिव चौक पर आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। सड़क पर भिड़े दोनों पक्ष बताया जा रहा है कि एक पक्ष खालापार थाने के हिस्ट्रीशीटर हाजी शेर के परिवार से जुड़ा है, जबकि दूसरा पक्ष नवीन कश्यप का बताया गया है। शहर के व्यस्त शिव चौक पर हुई घटना के दौरान दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। पथराव किए जाने की बात भी सामने आई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पहले पक्ष के सात लोग हिरासत में नगर कोतवाली पुलिस ने पहले पक्ष के दानिश, अमजद, फिरोज, नसीम, अमन, सावेज और अजीम को हिरासत में लिया है। इस पक्ष से कुल सात लोगों को पकड़ा गया है। दूसरे पक्ष के चार लोगों को भी पकड़ा पुलिस ने दूसरे पक्ष से नवीन कश्यप, लक्ष्य, अभिनव और विशान्त को हिरासत में लिया है। इस तरह दोनों पक्षों के कुल 11 लोग पुलिस की हिरासत में हैं। पुलिस वायरल वीडियो और घटना से जुड़े तथ्यों की जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)